Thursday, August 28, 2025

जमशेदपुर के गोविंदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या [A youth was shot dead in Govindpur, Jamshedpur]

- Advertisement -


जमशेदपुर, एजेंसियां। गोविंदपुर थाना अंतर्गत गरुड़बासा के प्रकाश नगर में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। प्रकाश नगर में शंभु लोहार (25) को सोमवार की रात गोली मार दी गई थी।

शंभू ने इलाज के क्रम में टाटा मोटर्स अस्पताल में मंगलवार को दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने शंभू के फुफेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं और हत्यारारोपी की तलाश जारी है। बताया जाता है कि उसके छाती में गोली फंसी थी, जहां इलाज के क्रम में शंभू ने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि शंभू कुमार मूल रूप से सरायकेला जिले का रहने वाला था और पिछले कुछ वर्षों से अपने रिश्तेदार बलराम कर्मकार के घर रहकर ठेकेदारी में काम कर रहा था। वह घर के प्रथम तल्ले पर स्थित अर्धनिर्मित कमरे में सो रहा था, जहां उसे अपराधियों ने गोली मारी थी। फिलहाल शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें

गोविंदपुर में एनएच पर जाम की समस्या दूर करने की कवायद 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Rahul Gandhi: सीतामढ़ी, एजेंसियां। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस और विपक्षी दलों की वोट अधिकार यात्रा रंग पकड़ चुका है। इस यात्रा...

JSSC-CGL case: पेपर लीक के नाम पर हुई ठगी

JSSC-CGL case: रांची। सीआइडी की जांच में खुलासा हुआ है कि JSSC-CGL परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि पेपर लीक के नाम...

Fake job scam busted: फर्जी नौकरी घोटाले का भंडाफोड़, 179 युवक-युवतियां मुक्त: 4 गिरफ्तार

Fake job scam busted: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में फर्जी नौकरी मामले का भंडाफोड़ हुआ है। यहां युवाओं से 25-25 हजार रुपये की वसूली...

Testimony begin: विधायक सरयू राय के खिलाफ गवाही शुरू

Testimony begin: रांची। पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में एमपी-एमएलए मामले के विशेष न्यायिक...

Vidhan Sabha: विधानसभा का मानसून सत्रः सदन शुरू होते ही नारेबाजी, कार्यवाही स्थगित

Vidhan Sabha: रांची। झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र का गुरुवार को आखिरी दिन है। बीते दिनों चले सदन की कार्यवाही की तरह ही आज...

Beggar-free state: मिजोरम बना देश का पहला भिखारी-मुक्त राज्य, विधानसभा में बिल पास

Beggar-free state: आइज़ोल, एजेंसियां। मिजोरम विधानसभा में बुधवार को 'भिक्षावृत्ति निषेध विधेयक, 2025' को पारित कर दिया गया, जिसका उद्देश्य राज्य को भीखमुक्त बनाना...

Hafizul Hasan: मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, गंभीर स्थिति में पारस अस्पताल में भर्ती हो चुकी है ओपन...

Hafizul Hasan: रांची। झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रांची स्थित पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती...

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा में वेल हंगामा, प्रश्नकाल विफल, सत्र रोका गया

Jharkhand Assembly: रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन खुलते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने वेल में हंगामा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories