Tuesday, October 21, 2025

घर बैठे वोटर आईडी कैसे बनवायें जाने पूरी प्रक्रिया [How to get Voter ID made at home, know the complete process]

- Advertisement -

देश में मतदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज की जरूरत पड़ती है वो है वोटर आईडी। यदि आप 18 साल या उससे अधिक उम्र के भारतीय नागरिक हैं और चुनाव में मतदान का अधिकार प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको Voter ID बनवाना होगा।

अब आप घर बैठे ही अपना Voter ID बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना होगा। तो आइए जानते हैं कि घर बैठे Voter ID बनाने की पूरी प्रक्रिया।

सबसे पहले Voter ID बनवाने के लिए आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए, आप भारतीय नागरिक होने चाहिए, और आप उस क्षेत्र में रहने वाले होने चाहिए, जहां से आप मतदान करना चाहते हैं।

इसके बाद आपको कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स की जरूरत है जिसमें, जन्म प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, और 2 पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है। घर बैठे Voter ID प्राप्त करने के लिए आपको Election Commission of India (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • इसके बाद National Voter Service Portal पर जाएं।
  • वेबसाइट पर “Apply online for registration of new voter” का विकल्प चुनें।
  • फिर फॉर्म 6 को भरें
  • उसमे अपनी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर आदि भरें।
  • इसके बाद जन्म प्रमाण, आवासीय प्रमाण और फोटो की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।
  • सारी जानकारी भरने के बाद, आवेदन को सबमिट कर दे।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद, आपको एक आवेदन नंबर मिलेगा, जिससे आप अपनी वोटर आईडी को ट्रैक कर सकते हैं।

एक बात का खास ध्यान रखे की वोटर आईडी के आवेदन में किसी प्रकार की गलती न हो और अगर कोई गलती हो जाये तो आप इसे सुधारने के लिए Form 8 भर सकते हैं। इसके लिए आप फिर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपनी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति को आप हमेशा National Voter Service Portal वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

आवेदन के बाद, चुनाव आयोग द्वारा आपके डॉक्युमेंट्स की जांच की जाएगी। अगर सब कुछ सही पाया गया, तो आपके Voter ID का सत्यापन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में कुछ दिन का वक्त लगेगा। एक बार सत्यापन हो जाने के बाद, आपका Voter ID कुछ हफ्तों में डाक द्वारा आपके पते पर भेज दिया जाएगा।

अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके आप आसानी से अपना Voter ID प्राप्त कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपको मतदान का अधिकार मिलेगा, बल्कि यह आपके लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र भी साबित होगा। चुनाव में हिस्सा लेने के लिए अपना Voter ID बनवाना आज के समय में हर नागरिक के लिए जरूरी है।

इसे भी पढ़ें

रांची पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर किया मतदाताओं को जागरूक

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories