रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू वर्तमान में झारखंड का दौरा कर रहे है। इस दौरान के राजू ने दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा उन्हें फीडबैक मिला है कि कई कांग्रेसी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता स्तर के लोग भी शामिल हैं।
क्या कहा झारखंड को लेकर
राजू ने कहा कि कांग्रेसियों के भाजपा में घुसपैठ की शिकायतें हर जगह मिल रही हैं, जिसे पार्टी गंभीरता से ले रही है। झारखंड में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए राजू ने महिलाओं, युवाओं, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को साथ लेकर चलने की योजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं से जुड़ेंगे और क्षेत्रीय विधायकों के माध्यम से इन मुद्दों को सदन में उठाकर समाधान दिलवाने की कोशिश करेंगे।
इसे भी पढ़ें