रांची। रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला गिर गई। महिला मामूली रूप से घायल हो गई।
घटना शुक्रवार रात की है। ट्रेन में महिला चढ़ने का प्रयास कर रही थी, लेकिन ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़ी।
यह देख आरपीएफ के जवान तुरंत उसके पास पहुंच गया और महिला को बाहर निकाला। महिला के गिरते ही आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन के गार्ड से को-ऑर्डिनेट कर ट्रेन को रुकवाया।
उसके बाद महिला को बाहर निकाला। महिला मोनिका कुमारी चान्हो की रहने वाली है। वह तमिलनाडु की ट्रेन पकड़ने के लिए रांची आई थी।
उसके पैर में चोट मामूली सी चोट लगी है। हालांकि प्राथमिक इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया।
इसे भी पढ़ें
