Sunday, October 19, 2025

झामुमो में 3 अहम पद रिक्त, क्या कल्पना को मिलेगी जिम्मेदारी ? [3 important posts are vacant in JMM, will Kalpana get the responsibility?]

- Advertisement -

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा भले ही राज्य में शासन कर रहा हो, पर पार्टी के सांगठनिक ढांचे में सुधार की जरूरत महसूस हो रही है। पार्टी में 3 अहम पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। पार्टी में एक केंद्रीय महासचिव, एक केंद्रीय उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा की अध्यक्ष का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा है। वैसे पार्टी में सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडेय भी महासचिव के पद पर हैं, लेकिन वे दोनों केंद्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

बताते चलें कि केंद्रीय महासचिव का पद किसी भी दल में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है और तमाम नीतिगत निर्णयों में उसकी भागीदारी भी होती है। ऐसे में पार्टी के अंदर एक पूर्णकालिक महासचिव की जरूरत महसूस की जा रही है। वहीं, केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद की महत्ता को भी नकारा नहीं जा सकता। खास तौर पर तब, जब केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन उमर जनित बीमारियों से घिरे हों।

वहीं, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन चूंकि राज्य के मुख्यमंत्री भी हैं, इसलिए उनपर राज्य के शासन की जिम्मेदारी भी है। ऐसे में केंद्रीय उपाध्यक्ष की जरूरत पार्टी को लंबे समय से महसूस हो रही है। बताते चलें कि यह पद पूर्व उपाध्यक्ष चंपाई सोरेन के पार्टी छोड़ने के बाद से ही खाली पड़ा है।

अगर झामुमो की महिला मोर्चा की बात करें, तो लंबे समय से इस पद के लिए कोई उपयुक्त नेत्री पार्टी को नहीं मिली है। हालांकि अब ऐसा नहीं है। सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन इस पद के लिए सबसे उपयुक्त मानी जा रही हैं, क्योंकि पिछले साल मंईयां सम्मान योजना को लेकर उन्होंने पूरा राज्य का भ्रमण किया था और महिलाओं के दिल में जगह भी बनाई थी।

परंतु पार्टी के अंदर चल रही चर्चाओं के मुताबिक कल्पना सोरेन महज एक साल में ही इतनी परिपक्व राजनीतिज्ञ हो गई हैं कि वह कोई भी पद संभालने में सक्षम हैं। ऐसे में यदि उन्हें केंद्रीय महासचिव या केंद्रीय उपाध्यक्ष या फिर कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी मिलती है, इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं होगी।

इसी माह 13 अप्रैल से पार्टी की तीन दिनी महाधिवेशन होना है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें कल्पना सोरेन के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। साथ ही पार्टी के रिक्त पड़े महत्वपूर्ण पदों पर भी योग्य लोगों को बिठाने की कोशिश होगी, क्योंकि इस अधिवेशन में पार्टी के विस्तार को लेकर चर्चा होनी है। दूसरे राज्यों में झामुमो को स्थापित करने की योजना भी बनेगी। साथ ही, बिहार चुनाव में झामुमो की भागीदारी पर भी विचार किया जायेगा। ऐसे में पार्टी के सभी रिक्त पदों भरा जाना सुनिश्चत किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन देश के 40वें पालरफुल शख्स

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

No Kings protest Times Square: टाइम्स स्क्वायर में ‘नो किंग्स’ के नारे, ट्रंप की नीतियों पर उठे सवाल

No Kings protest Times Square: वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका के कई बड़े शहरों में 18 अक्टूबर को हजारों लोगों ने ‘नो किंग्स प्रोटेस्ट’ में हिस्सा लिया।...

Chhath festival: छठ पर्व में प्रवासियों की मुश्किलें बढ़ीं, स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें फुल

Chhath festival: पटना, एजेंसियां। दिवाली-छठ महापर्व को लेकर बिहार आने वाले प्रवासियों के लिए इस बार मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेल मंत्रालय ने महापर्व...

Messi hat-trick MLS: मेसी ने एमएलएस में फिर दिखाया जलवा, इंटर मियामी की जीत में दागी दूसरी हैट्रिक

Messi hat-trick MLS: वाशिंगटन, एजेंसियां। मेजर सॉकर लीग (MLS) के वर्तमान सत्र में दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और अपने...

Bihar Election 2025: तेजप्रताप के उम्मीदवारों का अनोखा अंदाज, भैंस और हथकड़ी में पहुंचा नामांकन करने

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सिर्फ नेता ही नहीं, उनके एंट्री स्टाइल भी सुर्खियों में हैं। तेजप्रताप यादव की पार्टी...

Jaiprakash Airport: जयप्रकाश एयरपोर्ट पर वाहन पलटा, यात्रियों की जान बची

Jaiprakash Airport: पटना, एजेंसियां। पटना स्थित जयप्रकाश एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेने आई एक कार बीच रास्ते में पलट गई। घटना से एयरपोर्ट पर...

Agra News: असली-नकली किन्नरों में गैंगवार, बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर फायरिंग

Agra News: आगरा, एजेंसियां। आगरा के रुनकता, थाना सिकंदरा क्षेत्र में बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के दो गुटों में गैंगवार हो...

JMM alliance: बिहार में JMM गठबंधन से अलग, झारखंड में…?

JMM alliance: रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से अलग हो गया है। अब जेएमएम बिहार की 6 विधानसभा सीटों...

Diwali-Chhath: दिवाली-छठ में यात्रियों की भीड़, तीन गुना बढ़ा हवाई किराया

Diwali-Chhath: रांची। दिवाली और छठ पर्व के चलते रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी गई। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रेलवे प्रशासन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories