धर्मशाला। इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ा।
मुकाबले में 29 रन बनाते ही उन्होंने इतिहास रच दिया। 29 रन बनाते ही उनके टेस्ट में 1,000 रन पूरे हुए। इसके साथ ही यशस्वी सबसे कम टेस्ट मुकाबलों में 1,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
उन्होंने 9वें टेस्ट की 16वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया। यशस्वी ने 58 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली।
इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके लगाए। शोएब बशीर की गेंद पर बेन फोक्स ने उन्हें स्टंपिंग आउट किया।
यशस्वी जायसवाल दूसरे सबसे कम पारियों में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में शीर्ष पर विनोद कांबली हैं, जिन्होंने 14 पारियों में 1,000 रन बनाए थे।
यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में 1,000 रन बनाने के लिए 16 पारियों का सहारा लिया। इससे पहले चेतेश्वर पुजारा ने 18, मयंक अग्रवाल ने 19 और सुनील गावस्कर ने 21 पारियों में 1,000 टेस्ट रन बनाए थे।
इसे भी पढ़ें
उमा भारती का लोकसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान, बोलीं- गंगा मां के कार्य में खुद को झोंक दूंगी