Zohran Mamdani: ज़ोहरान ममदानी ने नए साल पर न्यूयॉर्क के मेयर पद की शपथ ली

1 Min Read

Zohran Mamdani

न्यूयॉर्क, एजेंसियां। एक जनवरी, 2026 को ज़ोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के 111वें मेयर पद की शपथ ली। ममदानी 34 साल के हैं और शहर के इतिहास में सबसे कम उम्र के मेयर बने हैं। इसके अलावा वह न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल के मेयर भी हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में उनका परिवार उपस्थित

शपथ ग्रहण समारोह में उनका परिवार उपस्थित रहा। स्थानीय समयानुसार नए साल की आधी रात को ममदानी ने पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद आम लोगों के लिए ब्रॉडवे पर स्ट्रीट पार्टी का आयोजन किया गया, जो सिटी हॉल तक जाएगी। डेमोक्रेटिक पार्टी के कैंडिडेट के रूप में ममदानी ने नवंबर 2025 में मेयर चुनाव जीता। मुख्य मुकाबला उनके और पूर्व डेमोक्रेट एंड्रयू कुओमो के बीच था, जिन्होंने प्राइमरी हारने के बाद इंडिपेंडेंट उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा भी इस चुनाव में शामिल थे।

Share This Article