Russia’s new weapon: Su-57 फाइटर में जोड़ी गई जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल, सैन्य शक्ति में भारी इजाफा

2 Min Read

Russia new weapon:

मास्को, एजेंसियां। रूस ने अपने पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट Su-57 को अब और ज्यादा खतरनाक बना दिया है। रूसी वायुसेना ने Su-57 से जिरकॉन (Zircon) हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जो दुनिया में हथियारों की रेस में रूस को एक कदम और आगे ले जाता है। यह मिसाइल Mach 9 की रफ्तार (करीब 11,000 किमी/घंटा) से उड़ती है और 1000 किलोमीटर तक सटीक हमला कर सकती है।

रूसी अधिकारियों ने कहा

रूसी अधिकारियों ने कहा कि अब हर साल Su-57 जैसे उन्नत हथियारों की डिलीवरी तेज़ की जाएगी। इस फाइटर जेट में जिरकॉन मिसाइल को इंटरनल वेपन बे में फिट किया गया है, जिससे दुश्मन के रडार को भी इसकी मौजूदगी का पता नहीं चलता। इसकी गति, रडार-चक्कमा देने की क्षमता और घातकता इसे दुनिया के सबसे खतरनाक एयरक्राफ्ट में से एक बनाती है।

जिरकॉन बनाम पश्चिमी मिसाइलें

अमेरिका की सबसे तेज SM-6 मिसाइल की स्पीड Mach 3.5 और रेंज महज 450 किमी है। चीन की YJ-21 जिरकॉन के समकक्ष जरूर है, लेकिन यूरोप इस दौड़ में अभी काफी पीछे है।

भारत की रणनीति पर सवाल

भारत ने अमेरिका का F-35 खरीदने से इनकार कर दिया है। ऐसे में Su-57 भारतीय वायुसेना के लिए एक संभावित विकल्प बन सकता है। अगर भारत इसे खरीदता है, तो यह न सिर्फ चीन और पाकिस्तान के सामने रणनीतिक बढ़त देगा, बल्कि हाइपरसोनिक क्षमता के साथ भारतीय एयर पावर को नई ऊंचाई पर पहुंचा देगा। भारत और रूस के रक्षा संबंधों को देखते हुए यह सौदा पूरी तरह संभव नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें

एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला, अमेरिका पार्टी का किया बचाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं