जेलेंस्की बोले- भारत चाहे तो रूस-यूक्रेन जंग रुक सकती है [Zelensky said – Russia-Ukraine war can stop if India wants]

1 Min Read

कहा- अगर भारत रूस से तेल नहीं खरीदे तो पुतिन सीजफायर के लिए मजबूर होंगे

कीव, एजेंसियां। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अगर भारत और वहां के लोग रूस के प्रति अपना रवैया बदल लें तो यह जंग खत्म हो सकती है और पुतिन खुद ही यह फैसला लेंगे। भारत का रूस की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है।

PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद जेलेंस्की ने कहा, “हमने भारत के रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर चर्चा की।

जंग की वजह से दुनिया में रूस पर ट्रेड से जुड़ी कई तरह की पाबंदियां लगी हुई हैं। लेकिन इस बीच भारत के दरवाजे खुले हैं। अगर भारत रूस से तेल आयात करना बंद कर देगा तो यह पुतिन के लिए बड़ी चुनौती होगी।

इसे भी पढ़ें

यूक्रेन में PM मोदी ने जेलेंस्की को गले लगाया, दोनों ने 3 घंटे बैठक की, मोदी ने जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं