ट्रम्प की रैली के बाहर हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कार में मिलीं 2 गन [Youth arrested with weapons outside Trump rally, 2 guns found in car]

2 Min Read

फर्जी पास लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था

कैलिफोर्निया, एजेंसियां। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रम्प पर एक और जानलेवा हमले की कोशिश की आशंका जताई गई है।

CNN के मुताबिक, ट्रम्प कैलिफोर्निया के कोचेला में रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक हथियारबंद शख्स को सिक्योरिटी ने गिरफ्तार किया।

काली एसयूवी कार में रखे थे हथियार

संदिग्ध की ब्लैक SUV कार से पुलिस को एक शॉटगन, एक लोडेड हैंड गन और 1 हाई कैपेसिटी मैगजीन मिली है।

रिवरसाइड काउंटी के शेरिफ चाड बियान्को ने बताया कि उसके पास फर्जी प्रेस और VIP पास थे, जिससे उस पर शक हुआ।

संदिग्ध किया गया रिहा

पुलिस ने बताया कि 49 साल के आरोपी का नाम वेम मिलर है। संदिग्ध मिलर पर दो हथियार रखने के आरोप लगाए हैं और 5 हजार डॉलर के बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया है।

2 जनवरी 2025 को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिवरसाइड काउंटी शैरिफ जल्द ही मामले पर पूरी जानकारी के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

3 महीने पहले ट्रंप पर चली थी गोली

दरअसल, ट्रम्प पर पेन्सिल्वेनिया के बटलर शहर में 3 महीने पहले भी रैली को संबोधित करने के दौरान गोली चली थी। वहीं, 16 सितंबर को भी ट्रम्प पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई थी।

तब ट्रम्प फ्लोरिडा में पाम बीच काउंटी के इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में खेल रहे थे। तभी उनकी सुरक्षा में लगे सीक्रेट सर्विस एजेंट को झाड़ियों में एक शख्स हथियार के साथ छिपे दिखा था।

इसे भी पढ़ें

ट्रम्प पर जानलेवा हमले की कोशिश, AK-47 जैसी राइफल लेकर गोल्फ क्लब में छिपा था हमलावर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं