Earthquake in Russia: रूस में भूकंप से तबाही, घरों-इमारतों को नुकसान, अमेरिका-जापान समेत 12 देशों में सुनामी का अलर्ट

1 Min Read

Earthquake in Russia:

टोक्यो / मास्को, एजेंसियां। रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आज सुबह 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इसका केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 4:54 बजे दर्ज किया गया।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के बाद कामचटका के तटीय इलाकों में करीब 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं। इस भूकंप से कई इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचा है। एक किंडरगार्टन स्कूल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। कुछ घरों की छतें गिर गईं, जिसके चलते लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

जापाना, अमेरिका व चीन में अलर्टः

भूकंप के बाद स्थिति को देखते हुए जापान, अमेरिका, चीन समेत 12 देशों (कनाडा, इक्वाडोर, पेरू, मेक्सिको, न्यूजीलैंड और प्रशांत द्वीप समूह, चीन, फिलीपींस, ताइवान, इंडोनेशिया) के कई तटीय इलाकों में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। स्थानीय प्रशासन ने आपदा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें

Earthquake in Russia: रूस में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप, 8.8 तीव्रता, 4 मीटर ऊंची सुनामी उठीं; US-जापान तक खतरा, टोक्यो से 20 लाख लोग शिफ्ट

Share This Article
Exit mobile version