फ्लोरिडा, एजेंसियां।अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में एक महिला एक हफ्ते तक सामान ढोने वाले कार्गो के बड़े कंटेनर में बंद रही।
इस दौरान वो चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी चीख पुकार नहीं सुनी। क्योंकि उसकी आवाज बाहर किसी तक पहुंच ही नहीं पा रही थी।
अंततः गश्त कर रही एक पुलिस टीम को महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला की आवाज का पीछा किया और उसे बचा लिया गया।
फ्लोरिडा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सात दिनों तक कंटनेर में बंद रहने के कारण महिला कमजोर हो गयी है।
हालांकि मेडिकल चेकअप में उसे किसी और तरह की समस्या नहीं है। महिला के पड़ोसियों ने बताया कि सात दिन पहले वो अपने बच्चे को स्कूल से लाने के लिए घर से निकली थी।
इसके बाद वो वापस नहीं लौटी। बाद में उसके बच्चे को पति स्कूल से घर लेकर आये औऱ महिला की तलाश शुरू कर दी गयी।
हालांकि महिला कंटेनर में कैसे पहुंची, इस बात का पता पुलिस नहीं लगा पायी है। महिला ने इस बाबत कोई बयान नहीं दिया है।
दरअसल पुलिस को महिला के पूरी तरह से सामान्य होने का इंतेजार है। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच कर रही है।
जांच में इस बात को जानने की कोशिश हो रही है कि महिला के साथ किसी तरह की ज्यादती तो नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें
बाल पोर्नोग्राफी मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस









