ब्रिटेन की सबसे धनी हिंदुजा फैमली को कोर्ट ने क्यों सुनाई सजा? [Why did the court punish Britain’s richest Hinduja family?]

2 Min Read

क्या है पूरा मामला जानिये

लंदन, एजेंसियां। ब्रिटेन की सबसे धनी हिंदुजा फैमली को कोर्ट ने सजा सुनाई है। हिंदुजा फैमली के 4 सदस्यों को स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने जेल की सजा सुनाई है।

हिंदुजा फैमिली को ब्रिटेन का सबसे अमीर फैमिली माना जाता है। उनके घर और दफ्तर में अनेक कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों में कई भारतीय हैं।

भारतीय कर्मचारियों ने हिंदुजा फैमिली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी मामले में फैमिली को जेल की सुनाई गयी है।

हालांकि जेल की सजा कितने साल की होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

पहले भी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप लग चुके हैं

जानकारी के मुताबिक, हिंदुजा फैमिली पर पहले भी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप लग चुके हैं।

हालांकि इस आरोप से दंपत्ति को बरी किया जा चुका है। लेकिन इस बार फैमिली के 4 सदस्यों पर भारतीय कर्मचारियों के शोषण करने का आरोप लगा है।

बता दें कि हिंदुजा फैमिली ब्रिटेन में लगभग 37 अरब पाउंड यानी 47 अरब डॉलर की प्रापर्टी का मालिक है।

हिंदुजा फैमली पर लगे हैं ये आरोप

हिंदुजा फैमिली पर घर के कर्मचारियों से लगातार 18 घंटे तक काम करवाने का आरोप है। कई कर्मचारियों ने शिकायत की है कि इस बीच उनको छुट्टी भी नहीं जाती है।

वहीं, कुछ कर्मचारियों ने पासपोर्ट जब्त करने का आरोप भी लगाया है। कुछ कर्मचारियों ने कहा है कि उन्हें स्विस फ्रैंक की बजाय रुपये में सैलरी का भुगतान होता था।

कम रुपयों में ज्यादा काम करवाने जैसे कई गंभीर आरोप इस फैमिली पर लगे है। दूसरी ओर फैमिली के वकील स्विटजरलैंड कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करने की तैयारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

ब्रिटेन युवाओं की आर्मी में होगी सेवा अनिवार्य

Share This Article
Exit mobile version