सलमान को जान से मारने की फिर किसने दी धमकी

3 Min Read

इस खतरनाक gangster ने कहा-Salman Khan को मारना ही उसका मकसद

मंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टर लॉरेंस के करीबी गोल्डी बराड़ ने कहा है कि हम सलमान खान को मार डालेंगे, हम उसे जरूर मारेंगे। लॉरेंस भाई साहब ने कहा था कि वह माफी नहीं मांगेगे। बाबा तभी दया दिखाएंगे जब उन्हें दया आएगी।

गोल्डी ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि सलमान खान को मारना उनके जीवन का लक्ष्य है। यह बात गोल्डी ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। वह इन दिनों कनाडा-अमेरिका में कहीं छिपा है।

गोल्डी ने कहा कि उनकी यह बात सिर्फ सलमान खान के लिए ही नहीं है। जब तक जीवित हैं, अपने सभी दुश्मनों को मारेंगे। सलमान खान निशाने पर हैं, इसमें कोई शक नहीं है। हम कोशिश करते रहेंगे और जब हम सफल होंगे तो सभी को इसका पता चल जाएगा।

लॉरेंस ने कहा था कि सलमान ने हमारे समाज को नीचा दिखाया है। हमारे बिश्नोई समाज में पेड़-पौधों और जीवों की काफी मान्यता है। उसने हमारे समाज का अपमान किया। उसने हिरण की हत्या की। राजस्थान के बीकानेर में बिश्नोई समाज का एक मंदिर है और सलमान वहां आकर माफी मांग ले।

अगर वो ऐसा करते हैं, तो फिर उनसे हमारा कोई मतलब नहीं रह जाएगा। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो हम अपने तरीके से हिसाब कर देंगे। सलमान को लेकर उसके दिल में बचपन से ही गुस्सा है। उनका ईगो जरूर तोड़ेंगे। हमारे समाज के लोगों को सलमान ने पैसे भी ऑफर किए थे, लेकिन हम उनको दौलत के लिए नहीं, अपने मकसद के लिए मारेंगे।

बताते चलें कि पिछले साल 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मानसा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। इस मर्डर को लॉरेंस के इशारे पर विदेश में बैठकर गोल्डी बराड़ ने मैनेज किया था।

बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर के मास्टर माइंड गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ अब भारत के बाद कनाडा में भी मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल हो गया है। कनाडा के भगोड़े टॉप 25 मोस्टवांटेड अपराधियों में उसे शामिल किया गया है। कनाडा सरकार की तरफ से बी ऑन द लुक आउट सूची में रखा गया है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं