क्या है रेल फोर्स वन, जिससे यूक्रेन जाएंगे PM मोदी [What is Rail Force One, through which PM Modi will go to Ukraine?]

1 Min Read

ट्रेन में हाई-टेक सिक्योरिटी, हथियारों से लैस; बाइडेन-मेलोनी भी इसमें सफर कर चुके

पोलैंड, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के दौरे पर हैं। इसके बाद वे गुरुवार रात यूक्रेन के लिए रवाना होंगे।

वे यह सफर प्लेन से नहीं बल्कि ट्रेन के जरिए तय करेंगे। यह एक विशेष ट्रेन होगी, जिसका नाम ‘रेल फोर्स वन‘ है। इसे लग्जरी सुविधाओं और वर्ल्ड क्लास सर्विस के लिए जाना जाता है।

PM मोदी 10 घंटे इस ट्रेन में रहकर कीव पहुंचेंगे। उन्हें वापस लौटने में भी इतना ही समय लगेगा।

दरअसल, यूक्रेन में चल रही जंग की वजह से एयरपोर्ट्स बंद हैं, सड़क से सफर जोखिम भरा हो सकता है।

यही वजह है कि दुनिया के बड़े नेता जब भी यूक्रेन जाते हैं तो वे ट्रेन यात्रा को ही तरजीह देते हैं।

रेल फोर्स वन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, इटली PM जॉर्जिया मेलोनी समेत कई नेता यात्रा कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी प्लेन से नहीं ट्रेन से जाएंगे यूक्रेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं