आबूधाबी में 65 हजार भारतीयों को पीएम मोदी ने किया संबोधित
आबूधाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आबूधाबी में 65 हजार भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति नाहयान ने मंदिर के प्रस्ताव को बगैर एक पल भी गंवाए हां कहा दिया।
उन्होंने मुझसे यह तक कह दिया था कि जिस जमीन पर आप लकीर खींच देंगे, मैं वो आपको दे दूंगा। यह उनका बड़प्पन है। मोदी ने कहा कि भारत ने विश्व को एक नया मार्ग सुझाया है, जिस पर चलते हुए हम पर्यावरण की बहुत मदद कर सकते हैं।
ये मार्ग है – मिशन लाइफ यानी लाइफस्टाइल फॉर एन्वायर्नमेंट का। ये मिशन प्रो-प्लैनेट पीपुल का रास्ता दिखाता है।
हम टॉप-डाउन और बॉटम-अप अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं

मोदी ने कहा कि एक तरफ घरेलू चिंताएं हैं, तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था अस्त-व्यस्त नजर आ रही है। इन चुनौतियों के बीच वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट की अहमियत बहुत बढ़ गई है।
हम टॉप-डाउन और बॉटम-अप अप्रोच के साथ-साथ पूरे समाज को साथ रखने की अप्रोच को लेकर भी चले हैं।
भारत ने हाल के दिनों में एक बड़ा बदलाव देखा है। स्वच्छता अभियान हो, डिजिटल साक्षरता अभियान हो या बालिका शिक्षा अभियान, ऐसे हर बड़े लक्ष्य की सफलता जन-भागीदारी से ही सुनिश्चित हुई है।
हमें एक-दूसरे से सीखना है
पीएम ने कहा कि हम विश्व बंधुत्व को भी चुनौती देंगे। भारत इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। G20 में भी हमने इसी भावना को आगे बढ़ाया।
हम सभी के पास गवर्नेंस को लेकर अनुभव हैं। हमें साथ मिलकर काम करना है, एक-दूसरे से सीखना है।
भारत अपनी अलग अप्रोच से क्लाइमेट चेंज से डील करता है
मोदी ने कहा कि क्लाइमेट चेंज से डील करने की भारत की अपनी अप्रोच है। भारत आज सोलर, ग्रीन और हाइड्रोजन के साथ बायो फ्यूल पर काम कर रहा है।
हमारी संस्कृति सिखाती है कि प्रकृति से जितना मिला है, उतना लौटाना भी चाहिए। आज हर सरकार के सामने बहुत से सवाल हैं। हम अपने देश की संप्रभुता को कैसे बनाए रखें।
हम अपने कल्चर को समृद्ध कैसे करें। हम डिजिटल तकनीकों का फायदा लेते हुए उसके नुकसानों से कैसे निपटें। हम वैश्विक शांति के लिए आतंकवाद का मुकाबला कैसे करें। ये सारे सवाल हमारे सामने हैं।
भारत में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको-सिस्टम
पीएम ने कहा कि भारत में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको-सिस्टम है। सबका साथ सबका विकास मंत्र पर काम किया जा रहा है।
इस बात पर फोकस दिया जा रहा है कि सरकार की योजनाओं का हर किसी को फायदा मिले। इसमें कोई भेदभाव या भ्रष्टाचार न हो।
हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। जब सरकारें पारदर्शिता को प्राथमिकता देती हैं, तो इसके सकारात्मक नतीजे मिलते हैं।
आज भारत के लोगों के पास डिजिटल आइडेंटिटी है। भारतीयों के मोबाइल उनके बैंकिंग से जुड़े हुए हैं।
मोदी अबु धाबी में मंदिर का करेंगे उद्घाटन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के UAE दौरे पर हैं। वो आज शाम को अबु धाबी में 27 एकड़ में फैले पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
सुबह से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो गया है। मंदिर को बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी BAPS ने बनाया है। इसकी लागत 700 करोड़ रुपए आई है।
PM मोदी 13 जनवरी को दुबई पहुंचे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई और 8 समझौतों पर डील हुई।
इसे भी पढ़ें
कल किसान करेंगे रेलवे ट्रैक जाम, पेट्रोल-डीजल की होगी किल्लत








