ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, इब्राहिम रईसी की हवाई हादसे में मौत के बाद हो रहा चुनाव, रेस में 4 उम्मीदवार [Voting continues for the presidential election in Iran, elections are being held after the death of Ibrahim Raisi in an air crash, 4 candidates in the race]

2 Min Read

तेहरान, एजेंसियां। ईरान में आज राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। देश भर में 58,000 से अधिक पोलिंग बूथ पर सुबह 8 बजे वोटिंग चालू है।

यह शाम 6 बजे (स्थानीय समानुसार) तक चलेगी। जरूरत पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

चुनाव में 6 करोड़ से अधिक वोटर हैं जो पिछले महीने इब्राहिम रईसी की विमान हादसे में हुई मौत के बाद नए राष्ट्रपति का फैसला करेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में 6 प्रत्याशी रेस में थे मगर वोटिंग से कुछ घंटे पहले 2 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया।

ईरानी मीडिया के मुताबिक ये नेता नहीं चाहते कि रूढ़िवादी नेताओं का वोट बंटे जिससे उदारवादी नेताओं को फायदा हो।

एकजुटता दिखा रहे रिवॉल्यूशनरी फोर्स के नेता

दो दिन पहले उपराष्ट्रपति आमिर हुसैन काजीजादेह हाशमी ने अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि रिवॉल्यूशनरी फोर्स की एकता बनाए रखने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया है।

काजीजादेह हाशमी ने उम्मीद जताई कि रेस में शामिल अन्य उम्मीदवार, मोहम्मद बाकर कालीबाफ, सईद जलीली और अली रजा जकानी रिवॉल्यूशनरी फोर्स को मजबूत करने के लिए चुनाव से पहले आम सहमति पर पहुंच जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति रईसी के अंतिम संस्कार की रस्म शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं