Vladimir Putin Birthday: संघर्ष और अनुशासन से दुनिया के सबसे ताकतवर नेता तक का सफर

2 Min Read

Vladimir Putin Birthday:

मॉस्को, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज 7 अक्टूबर 2025 को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी कहानी बताती है कि महानता विलासिता से नहीं, बल्कि संघर्ष और मेहनत से आती है। लेनिनग्राद की तंग गलियों में पले-बढ़े पुतिन के पिता कारखाने में काम करते थे और मां छोटे-मोटे काम करके परिवार का पेट भरती थीं।

जूडो ने उन्हें अनुशासन सिखाया

बचपन में ही पुतिन को आत्मनिर्भर होना और पीछे नहीं हटने की सीख मिली। स्कूल के दिनों में जूडो ने उन्हें अनुशासन सिखाया और बाद में सोवियत खुफिया एजेंसी KGB में शामिल होकर उन्होंने जासूसी की ट्रेनिंग ली। बर्लिन वॉल के पतन ने उन्हें सिखाया कि अराजकता में मजबूत केंद्रीय सत्ता कितनी जरूरी है।

सोवियत संघ के विघटन के बाद पुतिन तेजी से सियासत में आगे बढ़े। 1999 में येल्तसिन द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला और चेचन्या संघर्ष में उनकी कड़ी कार्रवाई ने लोकप्रियता बढ़ाई। 2000 में वह राष्ट्रपति बने और आज 25 साल से रूस की सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। पुतिन की सफलता का राज उनके कठिन बचपन, अनुशासन, सही समय पर सही लोगों का साथ और कभी न हार मानने की दृढ़ता है।

इसे भी पढ़ें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 16 मई को चीन दौरा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं