PM Giorgio Meloni:
रोम, एजेंसियां। इज़राइल और गाजा के बीच जारी संघर्ष के विरोध में इटली में पीएम जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। रोम और मिलान शहरों में प्रदर्शनकारियों ने स्मोक बम, बोतलें और पत्थर फेंके और कई जगह आगजनी व तोड़फोड़ की। हिंसक प्रदर्शन के कारण ट्रेन रोकी गईं और पोर्ट बंद किए गए।
प्रदर्शन का कारण
फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल ने हाल ही में फिलिस्तीन को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी है, जबकि इटली ने फिलहाल ऐसा नहीं किया। इसके विरोध में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं और युद्धविराम की मांग कर रहे हैं।
झड़प और नुकसान
मिलान के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने घुसकर तोड़फोड़ की। रोम और मिलान में 10 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। पुलिस के 60 से अधिक जवान घायल हुए। नेपल्स पोर्ट और कई सड़कों पर जाम लगाए गए। पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को काबू में किया।
जॉर्जिया मेलोनी का रुख
प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा कि उन पर दबाव बनाने के लिए लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपना रुख स्पष्ट रखते हुए कहा कि फिलहाल इटली ने फिलिस्तीन को मान्यता नहीं दी है।
फिलिस्तीन की मान्यता
विश्व के कुल 152 देशों ने फिलिस्तीन को मान्यता दे दी है, जिसमें भारत, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और सऊदी अरब शामिल हैं। जबकि इजराइल, अमेरिका, इटली और जापान सहित कुछ देश अभी भी फिलिस्तीन को मान्यता नहीं देते।
इसे भी पढ़ें









