US shutdown: अमेरिका में 43 दिन बाद खत्म हुआ शटडाउन, ट्रंप ने बताया- ‘20 हजार उड़ानें रद्द, 10 लाख लोगों को नहीं मिला वेतन’

1 Min Read

US shutdown:

वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका में 43 दिनों तक चले सरकारी शटडाउन का आखिरकार अंत हो गया है। बुधवार शाम (स्थानीय समयानुसार) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस से पारित विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे समाप्त कर दिया। हस्ताक्षर के बाद उन्होंने शटडाउन के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है।

ट्रंप ने कहा:

ट्रंप ने कहा, “डेमोक्रेट्स की जिद के कारण देश को 43 दिनों तक ठप रहना पड़ा। इस दौरान 20 हजार से अधिक उड़ानें या तो रद्द हुईं या देरी से चलीं। लगभग 10 लाख सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका, और लाखों जरूरतमंदों को सरकारी सहायता से मिलने वाला भोजन भी नहीं मिल पाया।” उन्होंने आगे कहा कि शटडाउन के कारण हजारों संघीय ठेकेदारों और छोटे व्यवसायियों की आय पर बुरा असर पड़ा है। ट्रंप ने इसे “डेमोक्रेटिक नीतियों की असफलता” बताया और कहा कि अब सरकार प्राथमिक सेवाओं को तेजी से बहाल करने की दिशा में काम करेगी। आर्थिक विश्लेषकों के अनुसार, इस लंबे शटडाउन से अमेरिकी GDP पर भी असर पड़ा है और आने वाले महीनों में रिकवरी की प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण रह सकती है।

Share This Article