अमेरिकी सिक्योरिटी एक्सचेंज कमीशन ने अडानी को भेजा समन, 21 दिनों में मांगा जवाब [US Securities Exchange Commission sent summons to Adani, asked for reply in 21 days]

1 Min Read

वाशिंगटन,एजेंसियां। खबर है कि अमेरिकी सिक्योरिटी एक्सचेंज कमीशन (SEC) अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को रिश्वत मामले में 21 दिन अपना मांगा है।

जान लें कि अडानी ग्रुप ने 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपये) के कथित रिश्वतखोरी मामले में बयान जारी कर सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया था।

अडानी के अहमदाबाद स्थित शांतिवन फार्म हाउस में समन भेजा

पीटीआई के अनुसार अमेरिका के सिक्योरिटी एक्सचेंज कमीशन ने गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को जो समन जारी किया है, उसके अनुसार दोनों को रिश्वत मामले में 21 दिनों में अपना जवाब देना होगा।

जानकारी के अनुसार गौतम अडानी के अहमदाबाद स्थित शांतिवन फार्म हाउस और उनके भतीजे सागर अडानी के बोदकदेव आवास पर जवाब देने के लिए समन भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें

केन्या ने अडानी ग्रुप के साथ हजारों करोड़ की डील की रद्द

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं