अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने बेटे हंटर को माफ किया [ US President Biden pardons son Hunter ]

2 Min Read

अवैध तरीके से बंदूक खरीदने-टैक्स चोरी में दोषी थे, 2 दिन बाद सजा मिलने वाली थी

वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे हंटर बाइेडन को माफी दे दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक वे अवैध तरीके से बंदूक रखने और टैक्स चोरी के मामले में सजा का सामना कर रहे थे।

बाइडेन ने कहा कि उन्हें कानून व्यवस्था पर पूरा यकीन है, लेकिन राजनीति ने इसे गंदा कर दिया है। यह न्याय व्यवस्था की नाकामी है। राष्ट्रपति ने कहा कि हंटर के मामले को देखने वाला कोई भी समझदार शख्स यह जानता होगा कि उसे सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह मेरा बेटा है।

हंटर के बहाने मुझे तोड़ने की कोशिशः

राष्ट्रपति ने कहा कि हंटर को तोड़ने की कोशिश करने में कुछ लोगों ने उन्हें तोड़ना चाहा। यह सब अभी नहीं रुकता, इसलिए उन्हें अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करना पड़ा। अमेरिकी लोग समझेंगे कि एक पिता और राष्ट्रपति ने यह फैसला क्यों लिया।

सजा से 2 दिन पहले हंटर को मिली माफीः

सजा मिलने से 2 दिन पहले हंटर को माफी मिली। हंटर को डेलावेयर कोर्ट में 4 दिसंबर को सजा सुनाई जानी थी।

अवैध तरीके से बंदूक खरीदने के मामले में अधिकतम 25 साल तक की जेल हो सकती है, लेकिन कानून के कई जानकारों के मुताबिक पहला आपराधिक मामला होने की वजह से उन्हें 12 से 16 महीने तक की सजा हो सकती थी।

राष्ट्रपति की शक्तियों का इस्तेमाल कर बेटे को बचायाः

सजा सुनाए जाने से ठीक 2 दिन पहले पिता बाइडेन ने अपनी राष्ट्रपति शक्तियों का इस्तेमाल कर बेटे बाइडेन को बचा लिया।

हंटर को जून में दोषी पाए जाने से पहले बाइडेन ने कहा था कि अगर दोषी पाया गया तो अपने बेटे को कभी माफ नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए कमला हैरिस फिट हैं [Kamala Harris is fit to become US President]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं