अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन कोरोना पॉजिटिव, कहा- अनफिट हुआ तो राष्ट्रपति की रेस से बाहर हो जाऊंगा [US President Biden Corona positive, said- If unfit, I will be out of the presidential race]

1 Min Read

वाशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को बताया कि वे आइसोलेशन में रहकर काम करेंगे।

एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि अगर डॉक्टर उन्हें अनफिट घोषित करते हैं तो वे राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर हो जाएंगे।

मीडिया के सवालों से घिरे बाइडन

अमेरिकी न्यूज चैनल BET को दिए रिकॉर्डेड इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही। एक दिन पहले यह इंटरव्यू टेलिकास्ट किया गया। बाइडेन ने सार्वजनिक रूप से ऐसा पहली बार कहा है।

बाइडेन से जब उनकी खराब सेहत को लेकर और राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के लिए चल रही रस्साकशी के बारे पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टर मुझे अनफिट या किसी बीमारी से ग्रसित पाते हैं तो यह एक समस्या है।

इसे भी पढ़ें 

बाइडेन की जुबान फिसली, जेलेंस्की को पुतिन और कमला हैरिस को ट्रम्प कहा 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं