समुद्र में बढ़ा तनाव: अमेरिकी नेवी ने ईरानी ड्रोन को मार गिराया

2 Min Read

US Navy shoots Iranian drone

वाशिंगटन, एजेंसियां। अरब सागर में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव उस समय चरम पर पहुंच गया, जब अमेरिकी नेवी ने ईरान के एक ड्रोन को मार गिराया। यह ड्रोन अमेरिकी जंगी जहाज USS अब्राहम लिंकन की ओर तेजी से बढ़ रहा था। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ड्रोन की गतिविधि आक्रामक थी और संभावित खतरे को देखते हुए आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह ईरानी ड्रोन ‘शाहेद-139’ था, जो बिना किसी चेतावनी के अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर की दिशा में बढ़ा। जहाज की सुरक्षा के लिए USS अब्राहम लिंकन से F-35C फाइटर जेट ने उड़ान भरी और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता नेवी कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि इस घटना में किसी अमेरिकी सैनिक या सैन्य उपकरण को नुकसान नहीं हुआ।

इसी दिन हॉर्मुज जलडमरूमध्य में एक और तनावपूर्ण स्थिति सामने आई, जब ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की नावों और एक ड्रोन ने अमेरिका के झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को घेरने की कोशिश की। हालांकि, अमेरिकी नेवी के डिस्ट्रॉयर USS मैकफॉल ने समय पर पहुंचकर जहाज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर डील को लेकर बातचीत की कोशिशें जारी हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ती सैन्य गतिविधियों और तेल आपूर्ति मार्गों की सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव का खतरा लगातार बना हुआ है।

Share This Article