US attack:
वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी मीडिया हाउस CNN और न्यूयॉर्क टाइम्स की ने दावा किया है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए अमेरिकी हवाई हमलों के बाद उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम का मुख्य तबाह नहीं हुआ।
यह दावा एक सीक्रेट रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। इस रिपोर्ट को ईरान पर हमले के बाद तैयार किया गया है, जिसमें अमेरिकी हमलों में हुए नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
US attack:सिर्फ कुछ महीने पीछे हुआ ईरान का परमाणु कार्यक्रमः
एक सीक्रेट सोर्स ने CNN को बताया कि हमले से ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम सिर्फ कुछ महीनों के लिए ही पीछे हुआ है।
US attack:ट्रम्प ने दावों को किया खारिजः
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने X पर पोस्ट कर इन दावे को खारिज किया है। उन्होंने CNN और NYT की खबरों को फेक न्यूज करार दिया है।
इसे भी पढ़ें
Iran-Israel ceasefire: ईरान-इजराइल सीजफायर के बाद इजराइल का दावा-जंग में जीत हुई








