यूपी की बस नेपाल में नदी में गिरी: 27 यात्रियों की मौत [UP bus falls into river in Nepal: 27 passengers killed]

1 Min Read

40 से ज्यादा लोग सवार थे

काठमांडू, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस नेपाल की मार्स्यांग्डी नदी में गिर गई।

हादसे में 27 यात्रियों की मौत हो गई है। 10 घायल हैं। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी।

तभी तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में सुबह 11.30 बजे हाईवे से लगभग 500 फीट नीचे नदी में गिर गई। बस में सवार यात्री महाराष्ट्र में भुसावल के रहने वाले थे। सभी नेपाल घूमने गए थे।

महाराष्ट्र से 3 बसें नेपाल यात्रा पर गई थीं

गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की है। बस का नंबर UP-53 FT 7623 है।

यह गोरखपुर के धर्मशाला बाजार इलाके में रहने वाले सौरभ केसरवानी की पत्नी शालिनी केसरवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

महाराष्ट्र से करीब 4 महीने पहले केसरवानी ट्रेवल्स की 3 बसों की नेपाल जाने के लिए बुकिंग हुई थी। तीनों बसें 20 अगस्त को नेपाल पहुंचीं। 10 दिन इन्हें नेपाल में घूमना था।

इसे भी पढ़ें

नेपाल में उड़ान भरते वक्त विमान क्रैश, 18 लोगों की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं