केंद्र ने हाईकोर्ट में कहा- हमें 13 दिन बाद पता चला
दुबई, एजेंसियां। UP के बांदा की शहजादी खान को 15 फरवरी को UAE में फांसी दे दी गई। विदेश मंत्रालय ने 3 मार्च को इसकी जानकारी दिल्ली हाईकोर्ट को दी और बताया कि शहजादी का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा। वह 4 महीने के बच्चे की हत्या के आरोप में 2 साल से दुबई की जेल में बंद थी। 4 महीने पहले उसे फांसी की सजा सुनाई गई। 28 फरवरी 2025 को केंद्र सरकार को इसकी सूचना मिली थी।
आगरा के उजैर ने शहजादी को दुबई में बेच दिया:
दुबई जाने से पहले शहजादी सामाजिक संस्था ‘रोटी बैंक’ में काम करती थी। उसका चेहरा एक साइड से बचपन में झुलस गया था। साल 2021 में वह फेसबुक के जरिए आगरा के रहने वाले उजैर से मिली। उजैर ने चेहरा सही करवाने के लिए शहजादी को आगरा बुलाया। सर्जरी के नाम पर नवंबर, 2021 में दुबई में रहने वाले दंपती को बेच दिया।
इसे भी पढ़ें
अमेरिका के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी सिराजुद्दीन हक्कानी से मिले UAE के राष्ट्रपति