United Naga Council blocks NH2 and 37: यूनाइटेड नगा काउंसिल ने NH2 और 37 किया ब्लॉक: केंद्र से 1,643 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा पर फेंसिंग रोकने की मांग; ट्रकों को रोका

2 Min Read

United Naga Council blocks NH2 and 37:

इंफाल, एजेंसियां। संयुक्त नगा परिषद (यूएनसी) ने केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में “व्यापार प्रतिबंध” शुरू किया है। केंद्र ने फ्री मूवमेंट रिजीम (एफएमआर) को समाप्त करने और 1,643 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का फैसला किया है।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, यूएनसी ने कहा- रोड ब्लॉक से किसी भी व्यावसायिक सामान को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 2 और 37 के साथ नागा-प्रधान क्षेत्रों में ट्रकों को रोक दिया है।

United Naga Council blocks NH2 and 37: मणिपुर में आपूर्ति लाइन बाधितः

प्रभावित क्षेत्रों में सेनापति, उखरुल और तमेंगलॉन्ग शामिल हैं। इससे मणिपुर के अन्य हिस्सों में आपूर्ति लाइन को बाधित हो गई है, जिसमें केंद्रीय घाटी और दक्षिणी कुकी-प्रधान पहाड़ी क्षेत्र शामिल हैं।

United Naga Council blocks NH2 and 37: इसलिए नाराज है यूएनसीः

यूएनसी 26 अगस्त 2025 को केंद्र के साथ हुई असफल बैठक और उनकी चिंताओं पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने से नाराज है।

United Naga Council blocks NH2 and 37: नागा शांति प्रक्रिया को प्राथमिकता मिलेः

यूएनसी ने कहा- नागा-प्रधान क्षेत्रों में बॉर्डर फेंसिंग को रोका जाना चाहिए, एफएमआर को बहाल किया जाना चाहिए और नागा शांति प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

United Naga Council blocks NH2 and 37: PM मोदी 13 सितंबर को मणिपुर जा सकते हैः

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर जा सकते हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पीएम मिजोरम में रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। मणिपुर हिंसा के बाद मोदी का यह पहला मणिपुर दौरा है।

United Naga Council blocks NH2 and 37: 2023 से मणिपुर से हिंसा का शिकारः

मई 2023 में मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी। इस हिंसा में अब तक 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें

यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान लगी आग, बाल-बाल बचे 148 यात्री


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं