रूस के 1000 वर्ग किमी इलाके पर यूक्रेन का कब्जा, 28 गांव छीने [Ukraine captured 1000 square km area of ​​Russia, snatched 28 villages]

1 Min Read

पुतिन ने यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ने का आदेश दिया

मास्को, एजेंसियां। यूक्रेन ने रूस के 1,000 वर्ग किमी से ज्यादा इलाके पर कब्जा कर लिया है।

CNN के मुताबिक एक सप्ताह पहले यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला किया था। तब से यहां के करीब 28 गांवों पर कब्जा कर चुके हैं।

1000 सैनिक घुसे रूसी सीमा मे

कुर्स्क में टैंकों और तोपखानों से लैस करीब एक हजार यूक्रेनी सैनिक 6 अगस्त को दाखिल हुए थे। इसके बाद रूस ने 8 अगस्त को ही यहां इमरजेंसी लगा दी थी।

पुतिन ने दिया ये आदेश

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे यूक्रेन की उकसाने वाली हरकत बताया है। उन्होंने अपने रक्षा अधिकारियों को यूक्रेनी सेना को रूसी इलाके से खदेड़ने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें

रूस में 3 जगह आतंकी हमले, 15 पुलिसकर्मियों की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं