यूक्रेन ने 3 दिन में रूस का दूसरा पुल उड़ाया, सेना की सप्लाई लाइन काटी [Ukraine blows up Russia’s second bridge in 3 days, cuts army’s supply line]

2 Min Read

जेलेंस्की बोले- कब्जे किए इलाके पर बफर जोन बनाएंगे

कीव, एजेंसियां। यूक्रेन ने कुर्स्क में हमला कर एक और अहम पुल को गिरा दिया है। यूक्रेन के वायु सेना कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो भी जारी किया।

उन्होंने कहा कि इस पुल का बहुत रणनीतिक महत्व है। इसके टूटने के बाद अब रूस की सप्लाई लाइन पर काफी असर पड़ेगा।

इससे पहले सीम नदी पर पुल उड़ाया था

रूस में ये दूसरा पुल है जिसे यूक्रेन ने तबाह किया है। 2 दिन पहले यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क के ग्लुशकोवो में एक और पुल को गिरा दिया था।

रॉयटर्स के मुताबिक यह पुल सीम नदी पर बना हुआ था। ये यूक्रेन की सीमा से 15 किमी दूर है।

अभी तक इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि रविवार को जिस पुल पर हमला हुआ, वह वास्तव में कहां हुआ।

हालांकि रूसी टेलीग्राम चैनलों ने दावा किया कि ज्वानोए गांव में सीम नदी पर बने दूसरे पुल पर हमला हुआ है। रूस की मैश न्यूज के मुताबिक कुर्स्क में 3 पुल थे। अब एक ही पुल सलामत बच गया है।

इसे भी पढ़ें

रूस के 1000 वर्ग किमी इलाके पर यूक्रेन का कब्जा, 28 गांव छीने 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं