6G Internet: UAE ने मिडिल ईस्ट में पहला 6G टेराहर्ट्ज नेटवर्क ट्रायल किया, स्पीड 145 Gbps तक पहुंची

2 Min Read

6G Internet:

अबू धाबी, एजेंसियां। मिडिल ईस्ट में UAE ने तकनीक की दुनिया में इतिहास रचते हुए अपना पहला 6G टेराहर्ट्ज (THz) नेटवर्क ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह ट्रायल e& UAE और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी अबूधाबी (NYU) के सहयोग से किया गया, जिसमें रिकॉर्ड 145 Gbps की डेटा स्पीड हासिल की गई।

यह उपलब्धि 6G नेटवर्क की दिशा में UAE की नेतृत्व क्षमता को वैश्विक स्तर पर स्थापित करती है और भविष्य की कनेक्टिविटी को एक नया आयाम देती है। यह ट्रायल उस रणनीतिक समझौते (MoU) का हिस्सा है जो e& UAE और NYU अबूधाबी के बीच हुआ था। इसका उद्देश्य 6G तकनीक पर रिसर्च करना, नॉलेज शेयरिंग करना और ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के अनुरूप टेस्टबेड डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है।

टेराहर्ट्ज (THz) फ्रीक्वेंसी बैंड्स का इस्तेमाल करते हुए यह ट्रायल बेहद तेज और स्थिर डेटा ट्रांसफर सुनिश्चित करता है। भविष्य में इससे होलोग्राफिक टेलिप्रेजेंस, एक्सटेंडेड रियलिटी (XR), डिजिटल ट्विन्स और टेरेबिट-क्लास बैकहॉल जैसे हाई-टेक एप्लिकेशन संभव होंगे। यह तकनीक अल्ट्रा-लो लेटेंसी और हाई-कैपेसिटी लिंक प्रदान करेगी, जो इंटेलिजेंट और इमर्सिव कनेक्टिविटी का आधार बनेगी।

6G नेटवर्क केवल स्पीड तक सीमित नहीं:

6G नेटवर्क केवल स्पीड तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह “नेटवर्क ऑफ नेटवर्क्स” के निर्माण की दिशा में भी कदम होगा। इसमें सैटेलाइट्स और हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म्स को जोड़कर रेगिस्तान, समुद्र और हवाई क्षेत्र जैसे कठिन इलाकों में भी निर्बाध सेवा दी जा सकेगी। इसके अलावा, 6G तकनीक में इनबिल्ट सेंसिंग सिस्टम होंगे, जो रेडियो को रडार की तरह काम करने में सक्षम बनाएंगे।

इससे ऑटोनॉमस व्हीकल्स, रोबोट्स और स्मार्ट सिटी सिस्टम्स को बेहतर लोकेशन और एनवायरनमेंट अवेयरनेस मिलेगी। साथ ही, इसमें क्वांटम-रेजिस्टेंट सिक्योरिटी भी होगी, जो देश के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को साइबर हमलों से सुरक्षित रखेगी।

इसे भी पढ़ें 

Internet service restored: रामगढ़ प्रशासन की पहल, अंतिम संस्कार से पहले नेमरा में बहाल की गई इंटरनेट सेवा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं