ताइवान भूकंप में दो भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

2 Min Read

ताइपे, एजेंसियां। ताइवा में बीते बुधवार को आये भूकंप के बाद अब भी 50 से ज्यादा लोग लापता हैं।

इनमें दो भारतीय भी हैं। पिछले 24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बता दें कि ताइवान में बुधवार को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

इसमें 100 से ज्यादा इमारतों, कई सड़कों, पुल, टनल को नुकसान पहुंचा। 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।

इनमें दो भारतीय हैं। इन्हें आखिरी बार तारोको नेशनल पार्क में देखा गया था। ये पार्क भूकंप के केंद्र के काफी नजदीक है।

भूकंप भारतीय समय के मुताबिक बुधवार सुबह 5:30 बजे ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में आया था।

लापता लोगों की तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि लापता भारतीयों की तलाश की जा रही है।

अब तक एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। 9 लोग मारे गए हैं।

अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 201 आफ्टरशॉक आए। सभी की तीव्रता 5 से ज्यादा थी।

वहीं, सबसे तेज आफ्टरशॉक की तीव्रता 6.5 थी। बाहरी इलाकों में लैंडस्लाइड भी हुई।

इसे भी पढ़ें

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव बोले -जमीन घोटाला नहीं किया, शशिभूषण से कोई संबंध नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं