TTP attacks Pakistan Army: पाकिस्तान सेना पर TTP का बड़ा हमला, 11 सैनिक मरे, ISPR ने भारत पर लगाया आरोप

Juli Gupta
2 Min Read

TTP attacks Pakistan Army:

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान में सेना पर बड़ा हमला हुआ है। इसमें 11 सैनिकों की मौत हो गई है और कई सैनिक घायल हैं। इस हमले को पाकिस्तानी तालिबान (TTP) ने अंजाम दिया है। घायल सैनिको में 2 अधिकारी और 9 सैनिक हैं।

TTP के 19 सैनिक मारे गयेः

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना का पाकिस्तानी तालिबान (TTP) से मुठभेड़ चल रही थी। इसी दौरान दोनों ओर से भयंकर मुठभेड़ चलने लगी। हमले में सेना के 11 सैनिक मारे गये। वहीं TTP के भी 19 सैनिको के मारे जाने की सूचना है।

TTP को भारत का समर्थन-पाकिस्तान

हमले के बाद पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (ISPR) ने भारत पर बड़ा आरोप लगाया है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि TTP को भारत का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे TTP के खात्मे को लेकर अग्रसर हैं।

बताते चलें कि पाकिस्तानी सेना के द्वारा पर चीन के J-17 विमानों से देश के कई हिस्सों में 8 लेजर-गाइडेड बम गिराए थे। इस हवाई हमले में करीब दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है। इसके बाद से ही हिंसा और भी ज्यादा भड़क उठी है।

इसे भी पढ़ें.

Air India flight: तिरुवनंतपुरम-दिल्ली एअर इंडिया विमान की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल बोले- उतरते समय सामने दूसरा प्लेन भी आया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं