Russia:
वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक सौदे को लेकर जारी तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें सुना है कि भारत अब रूस से तेल की खरीदारी बंद कर देगा, जो कि एक अच्छा कदम माना जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इसकी पुष्टि नहीं है और यह देखना होगा कि आगे क्या होता है।
ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका 1 अगस्त से भारत पर 25% टैरिफ लगाएगा और जुर्माना वसूलना शुरू करेगा। उनका कहना है कि भारत दुनिया में सबसे ऊंचे टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है और यहां गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं भी बहुत जटिल हैं। इसी वजह से दोनों देशों के बीच व्यापार सीमित रहा है।
ट्रंप का भारत पर व्यापारिक आलोचना
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले वर्षों में उसके टैरिफ और गैर-मौद्रिक बाधाओं की वजह से हमारा व्यापार कम रहा है। इसके अलावा, भारत ने अपने सैन्य उपकरण ज्यादातर रूस से खरीदे हैं और रूस का बड़ा ऊर्जा ग्राहक भी है, जबकि दुनिया चाहता है कि रूस यूक्रेन में संघर्ष खत्म करे।”
ट्रंप ने इस विवादित मुद्दे पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, “मागा (Make America Great Again)!
इसे भी पढ़ें
एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला, अमेरिका पार्टी का किया बचाव








