Peter Navarro: ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो का BRICS पर हमला, भारत-चीन-रूस के रिश्तों को लेकर की बड़ी टिप्पणियां

4 Min Read

Peter Navarro:

वॉशिंगटन, एजेंसियां। डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने एक बार फिर अपनी तीखी टिप्पणियों से चर्चा का विषय बना दिया है। नवारो ने BRICS देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) पर हमला करते हुए कहा कि यह गठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगा क्योंकि इसके सदस्य देश एक-दूसरे से ‘नफरत’ करते हैं और उनके व्यापारिक तरीके ‘वैम्पायर’ जैसे हैं, जो अमेरिका का ‘खून चूस’ रहे हैं।

BRICS पर नवारो का हमला

नवारो ने सोमवार को ‘रियल अमेरिका वॉयस’ शो में एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “BRICS देशों के बीच नफरत है और ये सभी देश एक-दूसरे के खिलाफ लड़े हैं। इन देशों की अर्थव्यवस्था अमेरिका से बिना सामान बेचे नहीं चल सकती, लेकिन जब ये हमें सामान बेचते हैं, तो इनके व्यापारिक तरीके हमें नुकसान पहुंचाते हैं।” उन्होंने कहा कि इन देशों की व्यापारिक नीतियां अमेरिका के लिए हानिकारक हैं और ये ‘वैम्पायर’ की तरह अमेरिका का खून चूस रहे हैं।

भारत को चेतावनी

नवारो ने विशेष रूप से भारत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच दशकों से तनाव रहा है और यह चीन ही था जिसने पाकिस्तान को परमाणु बम दिया। नवारो ने भारत को रूस से तेल खरीदने पर भी निशाना साधा और कहा, “भारत अब रूस से तेल का आयात ‘लालच में’ कर रहा है।” उन्होंने दावा किया कि रूस के यूक्रेन पर हमले से पहले भारत रूस से ‘नाममात्र’ तेल खरीदता था, लेकिन अब भारत बड़े पैमाने पर रूस से तेल खरीद रहा है, जिससे अमेरिकी टैक्सपayers को यूक्रेन युद्ध के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

भारत के उच्च टैरिफ पर भी सवाल

नवारो ने भारत के उच्च टैरिफ को भी निशाना बनाया, और कहा कि भारत के टैरिफ ‘दुनिया के किसी भी बड़े देश’ से ज्यादा हैं। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी कि भारत को व्यापारिक बातचीत में सहयोग करना होगा, वरना ‘रूस और चीन के साथ जाने’ का अंजाम अच्छा नहीं होगा। नवारो ने रूस और चीन के रिश्तों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि चीन रूस के व्लादिवोस्तोक बंदरगाह और साइबेरिया पर अपनी नज़रें गढ़ाए हुए है। नवारो ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, “चीन साइबेरिया को अवैध आप्रवासन के जरिए कब्जा कर रहा है, पुतिन को इसके लिए शुभकामनाएं।”

भारत पर सोशल मीडिया पर आलोचना

नवारो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी भारत पर निशाना साधा। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “भारत की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा है, लेकिन वह सिर्फ कुछ लाख X इंफ्लुएंसर्स को इकट्ठा करके सर्वे में हेरफेर कर सकता है? ये तो मजाक है।” उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी हित भारत की सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपने एजेंडे के लिए कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Donald Trump: ट्रंप की धमकी के बाद नरम पड़ा हमास, युद्धविराम पर बातचीत को तैयार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं