टेस्ला कार तोड़ने वालों को जेल भेजेंगे ट्रम्प, कहा- ये कैपिटल हिल दंगे से भी बदतर, दोषियों को अल-सल्वाडोर भेजा जाएगा [Trump will send those who break Tesla cars to jail, said- this is worse than the Capitol Hill riots, the culprits will be sent to El Salvador]

1 Min Read

वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टेस्ला की कारों में तोड़फोड़ करने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग ऐसा करते हुए पकड़े जाएंगे, उन्हें अल-सल्वाडोर की जेल में भेज दिया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर ट्रम्प ने दिया बयानः

ट्रम्प ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ पर लिखा- मैं उन बीमार आतंकी गुडों को 20 साल की जेल की सजा मिलते हुए देखना चाहता हूं, जो टेस्ला की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शायद उन्हें अल-सल्वाडोर की कुख्यात जेल में सजा दी जाएगी।

यह आतंकी काम हैः

एक और पोस्ट में ट्रम्प ने लिखा- हम आपको ढूंढ़ रहे हैं। ट्रम्प ने कहा कि टेस्ला को नुकसान पहुंचाने की कोशिश एक आतंकी काम है, जो 6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल हिल (संसद) में हुए घातक दंगे से भी बदतर है।

इसे भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रम्प के गोल्फ कोर्स में तोड़फोड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं