ट्रम्प ₹44 करोड़ में 10 लाख गोल्ड कार्ड बेचेंगे [Trump will sell 10 lakh gold cards for ₹44 crore]

2 Min Read

2 हफ्ते में शुरू होगा गोल्ड कार्ड वीजा प्रोग्राम

वाशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘गोल्ड कार्ड’ नाम का नया वीजा प्रोग्राम शुरू करने का ऐलान किया, जिसे 44 करोड़ रुपए में खरीदा जा सकता है।

ट्रम्प ने गोल्ड कार्ड को अमेरिकी नागरिकता का रास्ता और EB-5 वीजा प्रोग्राम का विकल्प बताया। फिलहाल नागरिकता के लिए EB-5 वीजा प्रोग्राम सबसे आसान रास्ता है, जिसके लिए करीब 8.75 करोड़ रुपए देने होते हैं। नया प्रोग्राम 2 हफ्ते में शुरू होगा।

10 लाख गोल्ड कार्ड बेचे जाएंगे: ट्रम्प ने कहा कि भविष्य में 10 लाख गोल्ड कार्ड बेचे जाएंगे। इसे खरीदकर लोग अमेरिका आएंगे और यहां बहुत ज्यादा टैक्स भरेंगे। उन्होंने दावा किया कि यह प्रोग्राम बहुत सफल होगा और इससे राष्ट्रीय कर्ज का भुगतान जल्द हो सकता है। गोल्ड वीजा कार्ड नागरिकों को ग्रीन कार्ड जैसा स्पेशल राइट देगा।

भारतीय लोगों पर क्या असर होगा:

वे भारतीय जो अमेरिकी नागरिकता लेने के लिए EB-5 प्रोग्राम पर निर्भर थे, उनके लिए ‘ट्रम्प वीजा प्रोग्राम’ काफी महंगा पड़ सकता है। EB-5 कार्यक्रम को खत्म करने से लंबे ग्रीन कार्ड बैकलॉग में फंसे स्किल्ड भारतीय प्रोफेशनल्स को भी नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

अमेरिकी नागरिकता के लिए अब देने होंगे 44 करोड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं