ट्रम्प ने वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त बताया, कहा- हमें उससे 80 मिलियन बैरल तेल मिला विपक्ष ने की सभी एपस्टीन फाइल जारी करने की मांग

1 Min Read

Epstein files release controversy

वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में भाषण के दौरान विदेश नीति का पहला जिक्र वेनेजुएला के बारे में किया। उन्होंने वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त और साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला से 80 मिलियन बैरल तेल लिया है, जो बढ़ते हुए रिश्ते का संकेत है।

विपक्ष ने किया विरोध

दूसरी ओर विपक्षी डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रम्प का विरोध किया। कुछ सांसद अलग तरीके के कपड़े और पिन पहन कर आए। इसके जरिए एपस्टीन फाइल जारी करने और सर्वाइवर के साथ खड़े रहने की बात कही गई थी। इस दौरान एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ीं कई पीड़ित भी संसद में मौजूद रहीं।

‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ की स्पीच

दरअसल, ट्रम्प अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण दे रहे हैं। उन्होंने भाषण की शुरुआत करते हुआ कहा- हमारा देश वापस आ गया है पहले से बेहतर, ज्यादा अमीर और ज्यादा मजबूत।

Share This Article