NATO airspace shoot: ट्रम्प बोले- NATO एयरस्पेस में रूसी विमान घुसें तो मारें, यूक्रेन अपनी खोई जमीन वापस ले सकता हैयूरोपीय देश रूसी तेल-गैस नहीं खरीदें

3 Min Read

NATO airspace shoot:

वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार रात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेंलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर रूसी विमान, NATO देशों के एयरस्पेस में घुसते हैं, तो उन्हें मार गिराया जाए।

उन्होंने भरोसा जताया कि यूक्रेन, NATO और यूरोप की मदद से रूस से सारा कब्जा किया इलाका वापस ले सकता है। मुलाकात के बाद ट्रम्प ने अपनी बात दोहराते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- यूक्रेन अपनी खोई जमीन को वापस लेने की स्थिति में है।

NATO देश खुद ही युद्ध को फंड कर रहेः

ट्रम्प ने बैठक से पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में दिए अपने भाषण में यूरोपीय देशों से अपील की कि वे रूस से तेल-गैस खरीदना पूरी तरह बंद करें। उन्होंने कहा कि NATO देश खुद ही युद्ध को फंड कर रहे हैं।

ट्रम्प ने रूस को कागज का शेर बतायाः

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि रूस पिछले साढ़े तीन साल से युद्ध में फंसा हुआ है, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सका। उनके मुताबिक, अगर रूस असली सैन्य ताकत होता तो यह युद्ध एक हफ्ते में खत्म हो जाना चाहिए था। उन्होंने रूस को पेपर टाइगर यानी कागजी शेर बताया।

रूस की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट मेः

ट्रम्प ने दावा किया कि रूस की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में है। उन्होंने कहा कि मॉस्को और बाकी बड़े शहरों के लोग अब असलियत समझ रहे हैं।

अमेरिका नाटो को हथियार सप्लाई करता रहेगाः

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका नाटो को हथियार सप्लाई करता रहेगा और आगे नाटो उनका इस्तेमाल अपनी रणनीति के मुताबिक करेगा।

जेलेंस्की बोले- ट्रम्प का बयान गेम चेंजरः

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेंलेंस्की ने भी सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिका से रूस पर और दबाव डालने की मांग की। ट्रम्प के जमीन वापस लेने के बयान को गेम चेंजर भी कहा।

अचानक बदले रुख से हैरानी हुईः

मंगलवार देर रात फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा है कि उन्हें ट्रम्प के यूक्रेन पर अचानक बदले रुख से हैरानी हुई है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प का यह रुख युद्ध खत्म करने में मददगार हो सकता है।

रिश्ते बेहतर हो रहेः

जेलेंस्की ने इंटरव्यू में कहा कि अब उनके और ट्रम्प के बीच ज्यादा बातचीत और मुलाकातें हो रही हैं, जिससे रिश्ते बेहतर हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Donald Trump: भारत पर ट्रंप के रूसी तेल टैरिफ को लेकर अमेरिका में सियासी घमासान


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं