OpenAI Pentagon deal
वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर सियासी और तकनीकी टकराव तेज हो गया है। OpenAI के सीईओ Sam Altman ने शुक्रवार को घोषणा की कि कंपनी ने अमेरिकी रक्षा विभाग Pentagon के साथ एक अहम समझौता किया है। इस समझौते के तहत ओपनएआई के एआई मॉडल ‘तकनीकी सुरक्षा उपायों’ के साथ रक्षा एजेंसी के क्लासिफाइड नेटवर्क में इस्तेमाल किए जाएंगे।
क्या हैं सुरक्षा शर्तें?
ऑल्टमैन ने बताया कि समझौते में दो प्रमुख सिद्धांत शामिल हैं
घरेलू स्तर पर सामूहिक निगरानी (मास सर्विलांस) पर रोक
बल प्रयोग और स्वायत्त हथियार प्रणालियों पर अंतिम नियंत्रण मनुष्यों के हाथ में रहना
उन्होंने कहा कि मॉडल्स की सुरक्षित तैनाती के लिए फाइनल डेवलपमेंट ऑथेंटिकेशन (FDE) लागू किया जाएगा और इन्हें केवल क्लाउड नेटवर्क पर ही संचालित किया जाएगा।
ट्रंप ने एंथ्रोपिक पर कड़ा रुख अपनाया
इस समझौते से पहले राष्ट्रपति Donald Trump और रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने एआई स्टार्टअप Anthropic की आलोचना की थी। आरोप था कि कंपनी ने तय समयसीमा तक अपनी एआई तकनीक को सेना के लिए बिना प्रतिबंध उपयोग की अनुमति नहीं दी ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, “हमें इसकी जरूरत नहीं है, हम इसे नहीं चाहते हैं, और हम उनके साथ दोबारा कभी व्यापार नहीं करेंगे।” इसके साथ ही उन्होंने सभी संघीय एजेंसियों को एंथ्रोपिक टेक्नोलॉजी का उपयोग बंद करने के निर्देश दिए।
पेंटागन और एंथ्रोपिक आमने-सामने
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंथ्रोपिक को चेतावनी दी गई थी कि यदि उसने अपने एआई मॉडल ‘क्लाउड’ को बिना रोक-टोक उपयोग की अनुमति नहीं दी, तो उसे ‘सप्लाई चेन रिस्क’ के रूप में नामित किया जा सकता है। इसे कंपनी के कारोबार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ एंथ्रोपिक अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है। फिलहाल, एआई टेक्नोलॉजी को लेकर अमेरिका में नीति, सुरक्षा और कारोबारी हितों के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है।









