Donald Trump React on India: ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया, कहा- सेकेंडरी टैरिफ तो बाकी है

3 Min Read

Donald Trump React on India:

वाशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर और भी बहुत सारे नए दंड (सेंक्शन्स) लगा सकते हैं। इसके संकेत उन्होंने गुरुवार को दिए। जब उनसे पूछा गया कि सिर्फ भारत को रूस के साथ व्यापार करने को लेकर क्यों टारगेट किया जा रहा है, तो ट्रंप ने कहा कि भारत पर और भी “दूसरे स्तर के प्रतिबंध” (सेकेंडरी सैंक्शन) लगाए जा सकते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात तब कही जब उन्होंने कुछ घंटे पहले ही भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए 25% अतिरिक्त टैक्स लगाने का फैसला किया। एक रिपोर्टर ने पूछा कि चीन जैसे दूसरे देश भी तो रूस से तेल खरीदते हैं, फिर भारत पर यह टैक्स क्यों लगाया गया? ट्रंप ने जवाब दिया, “अभी तो सिर्फ 8 घंटे हुए हैं, देखते रहिए क्या होता है। आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। कई दूसरे तरह के नए प्रतिबंध भी लगाए जाएंगे।”

चीन पर भी “सेकेंडरी सैंक्शन” लग सकते हैं : डोनाल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को लेकर कहा कि चीन पर भी “सेकेंडरी सैंक्शन” लग सकते हैं। ट्रंप ने बताया, “हमने भारत पर 50% टैक्स लगाया है, जो रूस से तेल खरीदने में चीन के बाद दूसरे नंबर पर है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या आप भारत की तरह चीन पर भी टैक्स बढ़ाएंगे? तो उन्होंने कहा, “हमने भारत पर किया है और कई दूसरे देशों पर भी यह लागू हो सकता है, जिनमें चीन का भी नंबर आ सकता है।”

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता की बातः

डोनाल्ड ट्रंप की सरकार का कहना है कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया, जो अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता की बात है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने सीधे भारत पर आरोप लगाया कि वह यूक्रेन में रूस के युद्ध को पैसा दे रहा है।

उन्होंने कहा, “भारत युद्ध की मशीन को ईंधन दे रहा है।” व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा है कि भारत पर टैक्स बढ़ाना सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, क्योंकि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने से इनकार किया है।’’ यानी, ट्रंप टैक्स बढ़ाकर भारत पर दबाव डालना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें

Donald Trump Tariff: भारत पर टैरिफ 27% से घटाकर 26% किया, जानें फैसले की वजह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं