India Russian oil:
वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से दावा किया है कि भारत रूस से तेल की खरीद पूरी तरह बंद कर देगा। हालांकि भारत ने स्पष्ट किया है कि उसकी ऊर्जा नीति राष्ट्रीय हितों और स्थिर आपूर्ति पर आधारित है, न कि किसी बाहरी दबाव पर।
ट्रंप ने कहा
शनिवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि चीन ने रूसी तेल की खरीद में काफी कमी की है और भारत इसे पूरी तरह रोक रहा है। ट्रंप ने बताया कि रूस पर अमेरिका ने नए प्रतिबंध लगाए हैं और भारत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वर्ष के अंत तक वह रूसी तेल की खरीद धीरे-धीरे बंद कर देगा। ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय में दिया जब वे दक्षिण कोरिया में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने वाले हैं।
दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और संसाधनों को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि वे रूस से चीन के तेल सौदों को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं और उम्मीद जताई कि यह वार्ता सौदा तय कर सकती है।
हालांकि, भारत ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि भारत की ऊर्जा नीति पूरी तरह स्वतंत्र है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि निर्णय का उद्देश्य स्थिर और सस्ती ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करना है। मंत्रालय ने कहा कि रूस से कच्चे तेल की खरीद इसलिए की जा रही है ताकि घरेलू कीमतों को नियंत्रण में रखा जा सके और ऊर्जा आपूर्ति में स्थिरता बनी रहे। भारत ने दोहराया कि उसके ऊर्जा निर्णय राष्ट्रीय हितों से प्रेरित हैं और किसी बाहरी राजनीतिक दबाव से प्रभावित नहीं होते।
इसे भी पढ़ें



