India-Pakistan conflict: ट्रम्प फिर बोले- भारत-पाकिस्तान संघर्ष में 5 फाइटर जेट्स गिरे, दोनों देशों के बीच सीजफायर कराया, 73 दिन में 25 बार क्रेडिट लिया

1 Min Read

India-Pakistan conflict:

वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच जंग में 5 फाइटर जेट्स के गिरने का दावा किया है। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि संघर्ष के बीच उन्होंने हस्तक्षेप किया और इसे रोकने में कामयाब हुए। ट्रम्प ने कहा कि उस समय दोनों देशों के बीच संघर्ष गंभीर हो गया था, 5 फाइटर जेट्स गिराए जा चुके थे। किसी भी वक्त परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हो सकता था।

10 जून को दोनों देशों के बीच हुआ था सीजफायरः

भारत-पाकिस्तान के बीच 10 जून को सीजफायर हुआ था। तब पहली बार ट्रम्प ने सीजफायर कराने का दावा किया था। बीते 73 दिनों में वे 25 बार जंग खत्म करने का दावा कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रम्प के गोल्फ कोर्स में तोड़फोड़ 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं