ट्रूडो ने कनाडा फर्स्ट नीति का ऐलान किया, विदेशी को क्यों नौकरी दी बताना होगा [Trudeau announces Trudeau First policy, will have to explain why job was given to a foreigner]

1 Min Read

भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

ओटावा, एजेसियां। कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने 2025 से विदेशी अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। उन्होंने इसे ‘कनाडा फर्स्ट’ का नाम दिया है। ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर बताया कि कंपनियों को नौकरी में अब कनाडाई नागरिकों को प्राथमिकता देनी होगी।

कानाडाई नागरिकों को प्राथमिकताः

कनाडा की कंपनियों को अब विदेशी कर्मचारियों को अस्थायी तौर पर नौकरी पर रखने से पहले ये बताना होगा कि उन्हें कनाडा का योग्य नागरिक नहीं मिला। ट्रूडो ने कहा कि यह निर्णय ‘अस्थाई’ है और कनाडा की आबादी में हो रहे इजाफे को रोकने के लिए लिया गया है।

1.83 लाख अस्थाई कर्मचारियों में से 27 हजार भारतीयः

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रूडो सरकार के इस फैसले से प्रवासी और युवाओं के बीच बेरोजगारी बढ़ सकती है। भारतीय छात्र शॉपिंग मॉल, फूड स्टोर और रेस्त्रां में काम कर रहे हैं। कनाडा में 2023 में भारतीय अस्थाई वर्करों की संख्या सबसे ज्यादा थी। कुल 1.83 लाख अस्थाई कर्मचारियों में से 27 हजार भारतीय थे।

इसे भी पढ़े

कनाडा में भारत के पूर्व हाईकमिश्नर बोले- ट्रूडो खालिस्तान समर्थक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं