PM Modi: ब्रिटिश PM की स्पीच का अनुवाद करने में अटकीं ट्रांसलेटर, मोदी बोले- कोई बात नहीं, बीच-बीच में हिंदी के साथ अंग्रेजी भी चलेगी

1 Min Read

PM Modi:

लंदन, एजेंसियां। पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मौजूदगी में गुरुवार को दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हो गया। इसे लेकर भारत-ब्रिटेन के बीच 3 साल से बातचीत चल रही थी। समझौते के बाद नेताओं ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एक वाक्या हुआ। जब दोनों नेता प्रेस को संबोधित कर रहे थे, तब ट्रांसलेटर स्टार्मर की बातों को हिंदी में ट्रांसलेट करते वक्त अटक गईं।
उनकी परेशानी देखकर पीएम मोदी ने तुरंत कहा- कोई बात नहीं… बीच-बीच में अंग्रेजी के शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं। चिंता मत कीजिए।

इसके बाद ट्रांसलेटर ने राहत की सांस लेते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और माफी मांगी। इस पर दोनों नेता मुस्कुराए। पीएम मोदी ने कहा, “हां… कोई दिक्कत नहीं,” जबकि स्टार्मर ने हंसते हुए कहा- मुझे लगता है हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं

इसे भी पढ़ें

British court: ब्रिटिश अदालत ने चागोस द्वीपों को सौंपने के समझौते पर लगाई रोक, अदालत ने टाला अपना फैसला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं