हनोई, एजेंसियां। वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के पुलिस ब्यूरो के सदस्य जनरल टो लैम ने देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
देश की 15वीं नेशनल असेंबली (संसद) के सातवें सत्र में जनरल लैम ने राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत हासिल किया। उन्हें 473 में से 472 वोट मिले।
10 जुलाई 1957 में जन्में टो लैम वियतनाम में जुआन काऊ गांव के रहने वाले हैं। 22 अगस्त 1981 को टो लैम वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने थे।
2011 में केंद्रीय समिति के सदस्य बने और 2016 में पुलिस ब्यूरो में शामिल हुए। 9 अप्रैल 2016 से लैम देश में सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री के पद पर कार्यरत थे।
लैम को अक्टूबर 2015 में सिक्योरिटी साइंस के प्रोफेसर की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
20 मार्च को पूर्व राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने पद से इस्तीफा दिया था।
इसे भी पढ़ें








