मुंबई। भारत में इस साल होने वाले आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ओपनिंग मुकाबले से होगी, जिसकी मेजबानी दुनिया का सबसे बड़ा नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। फाइनल भी इसी मैदान पर 19 नवंबर को खेला जाएगा। देश के 12 शहरों में मैच खेले जायेंगे, पर इनमें रांची शामिल नहीं है।
भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई से करेगा। सेमीफाइनल मैच मुंबई और कोलकाता में होंगे। 10 टीमों के बीच 46 दिन तक चलने वाले कुल 48 मुकाबलों की मेजबानी कौन-कौन से शहर करेंगे, ये भी खुलासा हो गया है।
चिर प्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्तान की टक्कर 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में 10 टीम होंगी। हर टीम नौ टीम के साथ एक-एक मैच खेलेगी। इस आधार पर कुल 45 लीग मैच खेले जाएंगे।
भारत के मैचों का शेड्यूल इस प्रकार है:
IND vs AUS, 8 अक्टूबर, चेन्नई
IND vs AFG, 11 अक्टूबर, दिल्ली
IND vs PAK, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
IND vs BAN, 19 अक्टूबर, पुणे
IND vs NZ, 22 अक्टूबर, धर्मशाला
IND vs ENG, 29 अक्टूबर, लखनऊ
IND vs Qualifier, 2 नवंबर, मुंबई
IND vs SA, 5 नवंबर, कोलकाता
IND vs क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु
इन 12 मैदानों पर खेले जाएंगे मैच:
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद, लखनऊ, धर्मशाला, हैदरबाद, तिरुवनंतपुरम, पुणे और गुवाहाटी हैं। पर अफसोस है कि रांची को कोई भी मैच नहीं मिल सका है।








