हवाना, एजेंसियां : क्यूबा के पूर्वी शहर सेंटियागो में गुरुवार को सेना का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गयी।
सूत्रों के मुताबिक सशस्त्र बलों मंत्रालय (मिनफर) ने एक बयान में बताया कि यह दुर्घटना हवाना से लगभग 860 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित देश के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर के एक हवाईअड्डे पर हुई।
इस हादसे में चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गयी।
इसके साथ ही बयान में कहा गया कि ‘इस समय रिवोल्यूशनरी सशस्त्र बलों की एक समिति दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। जल्द इसके कारणों का पता लगेगा।’
इसे भी पढ़ें
West Champaran: जानिये, पश्चिम चंपारण में कितने पंचायत और प्रखंड हैं








