The 7 Dogs Trailer: ‘The 7 Dogs’ ट्रेलर में सलमान-संजय का सरप्राइज कैमियो, फैंस हुए एक्साइटेड

2 Min Read

The 7 Dogs Trailer:

रियाद, एजेंसियां। सऊदी अरब की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ (The 7 Dogs) का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को जारी इस ट्रेलर में बॉलीवुड के दो बड़े सितारे सलमान खान और संजय दत्त सरप्राइज कैमियो में नजर आए, जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया। सोशल मीडिया पर ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक दोनों सितारों को एक साथ देखकर काफी खुश हैं।

फिल्म का निर्देशन कौन कर रहा है?

फिल्म का निर्देशन ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ के निर्देशक आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है। ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन और बड़े पैमाने पर फिल्माए गए सीन्स दिखाई देते हैं। हालांकि मेकर्स ने सलमान खान और संजय दत्त के किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन उनकी झलक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

ट्रेलर में संजय दत्त का खतरनाक लुक खास चर्चा में है

वह हाथ में एक हाई-टेक गैजेट लिए दिखाई देते हैं, जो उनके किरदार को रहस्यमय और दमदार बनाता है। वहीं सलमान खान की एंट्री भी काफी प्रभावशाली दिखाई गई है।फिल्म में मिस्र के सुपरस्टार करीम अब्देल-अजीज और अहमद एज मुख्य भूमिका में हैं, जबकि इटैलियन अभिनेत्री मोनिका बेलुची भी इसमें नजर आएंगी। कहानी एक खतरनाक ड्रग नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे रोकने के लिए खास मिशन चलाया जाता है। फिल्म की कहानी तुर्की अल-शेख ने लिखी है।

यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है। सलमान खान और संजय दत्त इससे पहले ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘दस’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। लंबे समय बाद दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article