सीरिया में असद परिवार के 50 साल के शासन का हुआ अंत, राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे… [The 50-year rule of the Assad family in Syria ended, the President fled the country…]

2 Min Read

दमाकस। सीरिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां असद परिवार के 50 साल और बशर अल-असद के 24 साल के शासन का अंत हो गया है।

राष्ट्रपति बशर अल-असद के नेतृत्व वाली सीरियाई सरकार गिर गयी है। विद्रोहियों ने सीरिया के सबसे बड़े शहर अलेप्पो, हमा, दरा, मध्य सीरिया के शहर होम्स के बाद अब राजधानी दमिश्क के अधिकतर भूभाग पर कब्जा कर लिया है।

विद्रोहियों ने वहां अपना झंडा गाड़ दिया है। देश के रक्षा मंत्रालय, पब्लिक रेडियो और टीवी बिल्डिंग को भी विद्रोहियों ने अपने नियंत्रण में ले लिया। सीरिया के ज्यादातर शहरों में कब्जे के बाद विद्रोही राजधानी दमिश्क में हवाई फायरिंग कर जीत का जश्न मना रहे हैं। वे कभी भी नयी सरकार का ऐलान कर सकते हैं।

रूसी कार्गो विमान से राष्ट्रपति असद देश छोड़कर भागे

सीरिया की राजधानी दमिश्क समेत कई बड़े शहरों पर कब्जा होने के बाद राष्ट्रपति असद ने देश छोड़ दिया है और वे किसी सुरक्षित स्थान पर चले गये हैं। राष्ट्रपति असद सीरिया से रूसी कार्गो विमान से निकले हैं।

उनका विमान रडार से गायब हो गया है। असद देश छोड़कर कहां भागे, इसका पता नहीं चल पा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो असद रूस या तेहरान गये होंगे। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

इसे भी पढ़ें

सीरिया में हालात गंभीर, भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की, तुरंत सीरिया छोड़ें… 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं